रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan film fighter release on 28 september 2023 in cinemas
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (11:08 IST)

रितिक रोशन की 'फाइटर' इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका, फिल्म का टीजर रिलीज

रितिक रोशन की 'फाइटर' इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका, फिल्म का टीजर रिलीज | hrithik roshan film fighter release on 28 september 2023 in cinemas
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नजर आने वाली है। वहीं अब रितिक ने फिल्म का एक छोटा सा टीजर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

 
फिल्म फाइटर 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रितिक और दीपिका के साथ अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। टीजर के अनुसार यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। 
 
बताया जा रहा है कि रितिक रोशन और दीपिका के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड स्टंटमैन उन्हें ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन सीन्स को हॉलीवुड के स्टंटमैन कोरियोग्राफ करेंगे और इसके लिए दोनों की कड़ी ट्रेनिंग भी होगी।
 
फिल्म में रितिक रोान इंडियन पायलट के रोल में नजर आएंगे। मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
योगी आदित्यनाथ को कंगना रनौट ने दी जीत की बधाई, बोलीं- जिसे देख गुंडे कांपे, वो उत्तर प्रदेश के...