रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aditya roy kapur starrer om the battle within to hit theatres on 1 July
Written By
Last Modified: गुरुवार, 10 मार्च 2022 (18:00 IST)

'ओम : द बैटल विद इन' से सामने आया आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'ओम : द बैटल विद इन' से सामने आया आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म | aditya roy kapur starrer om the battle within to hit theatres on 1 July
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की 'ओम : द बैटल विद इन' की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। आदित्य ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट बताई है।

 
फर्स्ट लुक पोस्टर में आदित्य एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। वह हाथों में मशीनगन लिए धड़ाधड़ गोलियां चलाते दिख रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, 'ओम! 1 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है। 'ओम: द बैटल विद इन'। 
 
कपिल वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आदित्य के अलावा संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को जी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में एलनाज नौरोजी का आइटम नंबर भी देखने को मिलेगा।  
 
ये भी पढ़ें
रूद्र : द एज ऑफ डार्कनेस रिव्यू