1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. housefull 5 first day box office colletion starring akshay kumar

हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत, महंगे बजट की होने के कारण लंबे समय तक करना होगा अच्छा प्रदर्शन

Housefull 5
हाउसफुल सीरिज की पांचवीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और वर्ष 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। पहले नंबर पर छावा (33.10 करोड़ रुपये) और दूसरे पर सिकंदर (20.06 करोड़ रुपये) है। हालांकि फिल्म के बजट को देखते हुए इसे लंबा समय अच्छा प्रदर्शन करना होगा।  
 
अक्षय कुमार की वर्ष 2025 की रिलीज फिल्मों से तुलना की जाए तो इसे सबसे बेहतर ओपनिंग मिली है। अक्षय की 'स्काई फोर्स' के पहले दिन के कलेक्शन 15.30 करोड़ रुपये और केसरी चैप्टर 2 के कलेक्शन 7.84 करोड़ रुपये रहे थे।
 
हाउसफुल 5 के सुबह के शो में दर्शक बहुत कम थे, लेकिन शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। 
 
जहां तक फिल्म की रिपोर्ट का सवाल है तो यह मिश्रित है। कई दर्शकों को यह बिलकुल पसंद नहीं आई है और कई दर्शकों को यह औसत से बेहतर लगी है। ज्यादा क्रिटिक्स ने फिल्म को खराब रेटिंग दी है। 
 
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख,  संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी जैसे कलाकारों ने लीड रोल निभाए हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दीपिका पादुकोण के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 में आएंगी नजर