1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Housefull 4, Housefull 5, Akshay Kumar, Sajid Nadiadwala, Farhad Samji, Bollywood

हाउसफुल 4 की कामयाबी के बाद हाउसफुल 5!

हाउसफुल 4
हाउसफुल सीरिज का चौथा भाग सबसे ज्यादा कामयाब साबित हुआ। फिल्म की भले ही खूब आलोचना की गई हो, लेकिन फिल्म को बराबर दर्शक मिलते रहे और अब इसका कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के करीब है। 
 
फिल्म की सफलता ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला को बेहद उत्साहित कर दिया है और उन्होंने हाउसफुल सीरिज के 5वें भाग की तैयारियां भी शुरू कर दी है। 
 
सूत्रों का कहना है कि साजिद ने फरहाद सामजी से 5वें भाग की कहानी और स्क्रिप्ट लिखने को कहा है। साजिद चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी फिल्म का 5वां भाग शुरू हो। संभवत: हाउसफुल 5 वर्ष 2021 के अंत या 2022 की शुरुआत में रिलीज हो। 
 
हाउसफुल 5 के कलाकार कौन होंगे ये तो तय नहीं है, लेकिन ये बात तय है कि अक्षय कुमार जरूर होंगे। आखिर अक्षय के बिना हाउसफुल सीरिज की कल्पना की जा सकती हैं क्या? 
अगला लेख
‘बाला’ में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में ट्रिब्यूट देंगे आयुष्मान खुराना