सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Hombale Films unveils Mahavatar Narsimha first look poster out
Last Modified: रविवार, 17 नवंबर 2024 (15:11 IST)

होम्बले फिल्म्स लेकर आ रहा एनिमेशन फिल्म महावतार नरसिम्हा, पोस्टर हुआ रिलीज

Hombale Films
'कांतारा' के बाद होम्बले फिल्म्स एक और धमाकेदार फिल्म दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है। होम्बले फिल्म्स ने ग्रामीण भारत की कहानी पर आधारित सुपरहिट फिल्म कंतारा पेश की थी। एक ऐसी कहानी जिसने सभी के दिलों को छू लिया। अब, सभी के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने अपने नए मेगा प्रोजेक्ट 'महावतार नरसिम्हा' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है।
 
'महावतार नरसिम्हा' एक एनिमेशन फिल्म होने वाली है। अपने सोशल मीडिया पर होम्बेल फिल्म्स ने एक दिलचस्प मोशन पोस्टर के साथ अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट की घोषणा की है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ बाकी डिटेल भी दी है।
 
मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, जब आस्था को चुनौती दी जाती है, तो वे प्रकट होते हैं। अंधकार और अराजकता से त्रस्त दुनिया में... किंवदंती, अर्ध-मानव, अर्ध-सिंह अवतार-भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतार के प्रकट होने के साक्षी बनें। अच्छाई और बुराई के बीच महाकाव्य युद्ध का 3डी में अनुभव करें। जल्द ही आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में आ रहा है!
 
निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा, महावतार नरसिम्हा का हिस्सा बनकर हमें बहुत गर्व है। इस एनिमेटेड फिल्म को बहुत दिल, आस्था और मूल्यों के साथ बनाया गया है, जिन पर हम दृढ़ता से विश्वास करते हैं। हमें लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण कहानी है जिसे साझा किया जाना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा, हिंदू शास्त्र विशाल हैं और अद्भुत कहानियों से भरे हुए हैं। हम भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह की कहानी को एनीमेशन के माध्यम से लाने के लिए सम्मानित हैं। ये वो कहानियाँ हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं, और हमारा मानना है कि हर किसी को इनसे जुड़ने का मौका मिलना चाहिए।
ये भी पढ़ें
पूजा हेगड़े ने किया सूर्या 44 को लेकर रोमांचक खुलासा, बताया किस जॉनर की होगी मूवी