1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. South actress Kasthuri Shankar arrested for comments against telugu community

तेलुगु समुदाय पर कमेंट करके फंसीं साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

South actress arrested
साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। दरअसल, कस्तूरी शंकर ने तमिलनाडु में आयोजित हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में तेलुगु समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसने लोग काफी नाराज थे। 
 
कस्तूरी शंकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज हो गई। बीजेपी के तमिलनाडु सह प्रभारी डॉ. पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी ने उनके बयान की आलोचना करते हुए माफी की मांग की थी। हालांकि शिकायत दर्ज होने के बाद से कस्तूरी शंकर गायब थीं। लेकिन, अब अभिनेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
कस्तूरी शंकर को तमिलनाडु पुलिस ने हैदराबाद में गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस को चेन्नई पुलिस ने साइबराबाद से तेलुगु लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 14 नवंबर को मद्रास उच्च न्यायालय ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
 
कस्तूरी शंकर साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1991 में तमिल फिल्म 'आथी भागवन' से अपना डेब्यू किया था। वह तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग बनीं मिस यूनिवर्स 2024, भारत की रिया सिंघा टॉप 12 में नहीं बना पाई जगह