शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. denmark victoria kjaer theilvig won 73th miss universe 2024
Last Modified: रविवार, 17 नवंबर 2024 (11:10 IST)

डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग बनीं मिस यूनिवर्स 2024, भारत की रिया सिंघा टॉप 12 में नहीं बना पाई जगह

Miss Universe 2024 Winner
मिस यूनिवर्स 2024 के विनर की घोषणा हो चुकी है। इस सा मिस यूनिवर्स का ताज डेनमार्क की विक्टोरिया केजीर थेलविग ने जीता है। वहीं नाइजीरिया की चिडिम्मा अडेटशिना फर्स्ट रनरअप, मैक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान सेकेंड रनरअप, थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री थर्ड रनरअप और वेनेज़ुएला की इलियाना मार्केज फोर्थ रनरअप रहीं।
 
वहीं भारत की रिया सिंघा टॉप 12 में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहीं। मिस यूनिवर्स 2024 में रिया सिंघा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि स्विमसूट राउंड के बाद रिया सिंघा इस प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। 
 
इस साल की मिस यूनिवर्स 2024 सौंदर्य प्रतियोगिता का 73वां संस्करण एरिना सीडीएमएक्स मैक्सिको सिटी, मैक्सिको में आयोजित किया गया। इस साल 125 देशों की प्रतियोगियों ने इसमें हिस्सा लिया था। 
 
बता दें कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज बेहद स्‍पेशल है जिसका नाम ‘लुमिएरे डे ल’इनफिनी’ दिया गया है। इसका अर्थ है अनंत का प्रकाश। ये मिस यूनिवर्स क्राउन महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करता है और इसमें हीरों के साथ 23 गोल्डन पर्ल भी सजाया गया है। 
 
ये भी पढ़ें
तेलुगु समुदाय पर कमेंट करके फंसीं साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर, पुलिस ने किया गिरफ्तार