• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hina khan ties the knot with boyfriend rocky jaiswal wedding photos goes viral
Last Modified: गुरुवार, 5 जून 2025 (10:38 IST)

कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान बनीं दुल्हन, बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी, देखिए खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

Hina Khan Wedding
कैंसर से जंग लड़ रही टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी के बंधन में बंध गई है। एक्ट्रेस ने अचानक गुपचुप तरीके से शादी रचाकर सभी को शॉक्ड कर दिया है। हिना ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें शेयर करके फैंस को जानकारी दी है। 
 
हिना खान और रॉकी जायसवाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। तस्वीर में दोनों पेपर्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर हिना खान ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की टीशू सिल्क की खूबसूरत साड़ी पहनी। एक्ट्रेस के पल्लू पर 8 नंबर लिखा हुआ है। जिसका मतलब इनफिनिटी है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@realhinakhan)

हिना ने अपने लुक को मनीष मल्होत्रा की ही कुंदन जूलरी पहनकर कम्प्लीट किया है। रॉकी ने भी मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ क्लासिक एक्रू कुर्ता पहना हुआ है, जो दुल्हन के लुक के साथ मैच कर रहा है। शादी के जोड़े में कपल बेहद खूबसूत लग रहा है। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, दो अलग दुनिया लेकिन हमने मिलकर प्यार का यूनिवर्स बनाया। हमारे मतभेद मिट गए हैं और हमारे दिल एक हो गए। यह एक ऐसा बंधन है, जो उम्र भर साथ रहेगा। हम हमारा घर हैं, हमारी रोशनी हैं, एक-दूसरे की आशा हैं। साथ मिलकर हमने सभी मुश्किलों को पार किया है। आज कानून और प्यार के तहत हमारा प्यार हमेशा के लिए सील हो गया। पति-पत्नी के रूप में हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं।
 
बता दें कि हिना और रॉकी की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। दोनों की अच्छी दोस्ती हुई और फिर वो दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। रॉकी एक जाने माने बिजनेसमैन और टीवी प्रोड्यूसर हैं। ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ी हिना के साथ रॉकी हर कदम पर खड़े नजर आए हैं। 
ये भी पढ़ें
अमित साध की 5 सबसे अद्भुत परफॉर्मेंस जिसने उड़ा दिए ऑडियंस के होश