1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gurmeet choudhary house robbed by new worker actor issues alert for fans

गुरमीत चौधरी के नए घर में हुई चोरी, कीमती सामान लेकर भागा नौकर, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट

Theft in Gurmeet Choudhary's house
टीवी के फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर चोरी हो गई है। कपल से घर से उनका नौकर कीमती सामान लेकर भाग गया। गुरमीत हाल ही में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नए घर में शिफ्ट हुए थे। चोरी की जानकारी खुद गुरमीत ने दी है।
 
गुरमीत चौधरी ने बताया कि घटना के वक्त दोनों बच्चियां घर पर ही थी, लेकिन अच्छी बात यह है कि वे सेफ है। पुलिस ने चोर को भी पकड़ लिया गया और सामान की बरामदगी भी कर ली गई है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को सतर्क रहने के लिए कहा है। पर एक्टर ने अपने फैंस को इसकी जानकारी देते हुए सभी को सतर्क किया है।
 
गुरमीत चौधरी ने लिखा, अलर्ट। आज एक नए वर्कर (नौकर) ने हमारे घर से कुछ सामान चुरा लिया और भाग गया। गनीमत रही कि हम किसी को काम पर रखने से पहले हमेशा वैरिफाई करते हैं, इसलिए हमने तुरंत एक्शन लिया। शुक्र है कि उस वक्त मैं घर पर ही था और मेरे बच्चे अपने कमरे में सुरक्षित हैं। 
 
उन्होंने लिखा, कुछ कॉल्स के बाद हमने ज्यादातर सामान रिकवर कर लिया, सबसे जरूरी बात है कि हम सभी सुरक्षित हैं। थोड़ी सी किस्मत खराब रही, लेकिन एक स्ट्रॉन्ग रिमाइंडर है- हमेशा अलर्ट रहे। अपने घर पर किसी को भी काम पर रखने से पहले वैरिफाई करें।
  
बता दें कि गुरमीत ने कुछ महीने पहले ही मुंबई में एक नया घर खरीदा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की और गृहप्रवेश की झलक भी दिखाई थी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
14 घंटे तक चली दीपिका कक्कड़ की सर्जरी, शोएब इब्राहिम में बताया अब कैसी है कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस की हालत