• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Dipika Kakar undergoes 14 hour long surgery for stage 2 liver cancer
Last Modified: बुधवार, 4 जून 2025 (14:46 IST)

14 घंटे तक चली दीपिका कक्कड़ की सर्जरी, शोएब इब्राहिम में बताया अब कैसी है कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस की हालत

Dipika Kakar health update
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन‍ दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बीते दिनों दीपिका के पति ने बताया था कि एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर हो गया है। इसके बाद दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है। 
 
दीपिका कक्कड़ को कैंसर होने की खबर सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। शोएब लगातार दीपिका की हेल्थ अपडेट फैंस संग शेयर कर रहे हैं। बीते दिन शोएब ने बताया कि दीपिका की एक लंबी सर्जरी होने वाली है। 
 
वहीं अब शोएब इब्राहिम ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके दीपिका की सर्जरी का अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस की सर्जरी 14 घंटे तक चली। वह फिलहाल आईसीयू में हैं। 
 
उन्होंने लिखा, सभी को हाय, मुझे माफ कीजिएगा मैं कल रात को आप लोगों को अपडेट नहीं दे पाया। ये बहुत लंबी सर्जरी थी। वो 14 घंटों तक ओटी में थीं। मगर सब ठीक रहा। दीपी अभी आईसीयू में हैं क्योंकि उन्हें थोड़ा दर्द है लेकिन वो स्टेबल हैं। 
 
उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए लिखा, आप सभी को प्यार, प्रेयर और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया। ये बहुत मायने रखता है, जब वो आईसीयू से बाहर आ जाएगी तो मैं आप सभी को अपडेट दूंगा। एक बार फिर शुक्रिया। अपनी प्रार्थनाओं में उसे रखना।
 
बता दें कि दीपिका की सर्जरी में देरी होती जा रही थी। इसकी वजह एक्ट्रेस की छाती में गंभीर जमाव और सर्दी-खांसी थी। शोएब ने बताया था कि डॉक्टरों उन्हें इंतजार करने की सलाह दी क्योंकि इस हालत में सर्जरी जोखिम भरी हो सकती है। 
ये भी पढ़ें
गुरमीत चौधरी के नए घर में हुई चोरी, कीमती सामान लेकर भागा नौकर, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट