सम्बंधित जानकारी
- साउथ एक्टर बैजू संतोष ने शराब के नशे में चलाई गाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मल्लिका शेरावत की अटेंशन पाने के लिए झगड़ते थे अनिल कपूर और नाना पाटेकर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
- रकुल प्रीत सिंह कर चुकी थीं चार दिन की शूटिंग, अचानक एक्ट्रेस को कर दिया गया प्रभास की फिल्म से बाहर
- बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सदमे में सलमान खान, एक्टर की फैमिली ने करीबियों से की यह अपील!
- पूजा हेगड़े को स्कूल के दिनों से था मॉडलिंग का शौक, रह चुकी हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2010 रनर-अप
hina khan lost all eyelashes after hairloss actress emotional post viral
टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह ब्रेस्ट कैंस से जंग लड़ रही हैं। हिना की अब तक पांच कीमोथेरेपी हो चुकी है, जिसका असर उनपर दिखने लगा है। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में भी वह काफी पॉजिटिव है। हिना अपनी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
हाल ही में हिना खान ने अपनी आंख की तस्वीरें शेयर की है। हिना ने बताया कि कीमोथेरेपी के कारण उनकी लंबी पलकें झड़ चुकी हैं। अब एक आखिरी लैश बची हुई है। उनकी आइब्रो के बाल भी झड़ चुके हैं।
हिना खान ने कैप्शन में लिखा, जानना चाहते हैं कि इस समय मेरी प्रेरणा का सोर्स क्या है? एक समय था, जब मेरी सुंदर पलकें मेरी आंखों की शोभा बढ़ाती थीं। ये जेनेटिकली बहुत लंबी और सुंदर लैशेस थीं। ये बहादुर... अकेली योद्धा मेरी आखिरी पलक ने मेरे साथ सबकुछ सहन किया है, लड़ा है। मेरी कीमो के आखिरी सेशन में ये अकेली पलक मेरी प्रेरणा है। हम इस मुश्किल समय को भी पार कर लेंगे।
एक्ट्रेस ने लिखा, मैंने एक दशक से या उससे भी ज्यादा समय से फेक पलकें नहीं लगाई हैं, लेकिन अब मुझे लगानी पड़ रही हैं मेरे शूट के लिए। कोई ना, सब ठीक हो जाना है।
बता दें कि हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। वह कई टीवी शोज, रियलिटी शो, म्यूजिक वीडियो और मूवी में नजर आ चुकी हैं।
अगला लेख
