1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. himanshi khurana photoshoot goes viral

हिमांशी खुराना का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Himanshi Khurana
हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में खूब सुर्खियां बटोरीं। बिग बॉस से निकलने के बाद भी हिमांशी खुराना का जलवा कायम है। वह लगातार म्यूजिक एलबम में काम कर रही हैं। हिमांशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैस के साथ शेयर करती रहती हैं। 
 
हाल ही में हिमांशी खुराना ने एक फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस फोटोशूट में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। 
 
तस्वीरों में हिमांशी एक फूल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। हिमांशी खुराना फूलों की तरह नजाकत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। हिमांशी खुराना की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीतने के लिए काफी हैं।
 
हिमांशी की इन तस्वीरों पर 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही उनके फैंस कमेंट में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले हिमांशी खुराना ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी कार पर किसी ने हमला किया। 
 
अगला लेख
धर्मेंद्र ने ट्वीट कर बढ़ाया अमिताभ बच्चन का हौसला, बोले- साहसी छोटे भाई पर यकीन