हर्शल गिब्स को नहीं पता कौन हैं आलिया भट्ट? सोशल मीडिया पर हुआ मजेदार वाकया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ो फैंस है, लेकिन इसके बावजूद हर कोई आलिया को पहचाने यह जरूरी नहीं। हाल ही में एक क्रिकेटर ने खुलासा किया कि वो आलिया भट्ट को जानते ही नहीं है और उन्होंने कुछ अनोखे अंदाज में उनके मजे ले लिए।
दरअसल, साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स के एक ट्वीट को ट्विटर ने लाइक कर दिया। इसके बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए गिब्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक GIF शेयर किया, जिसमें आलिया नजर आ रही थीं।
That feeling when @Twitter likes your tweet pic.twitter.com/vov15aJQR1
— Herschelle Gibbs (@hershybru) August 26, 2019
ट्विटर पर आलिया की GIF शेयर करते हुए गिब्स ने लिखा, 'जब टि्वटर आपका ट्वीट पसंद करे तो ऐसी फीलिंग आती है।' इसके बाद जब यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या आप वीडियो वाली लड़की को पहचानते हैं? तो गिब्स ने इससे इंकार कर दिया।
Didn’t know you were an actress @aliaa08 but nice gif https://t.co/XEUxALcR34
— Herschelle Gibbs (@hershybru) August 26, 2019
गिब्स के इस जवाब से हर कोई हैरान था। बाद में उन्हें बताया गया क ये महिला कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट हैं। तब गिब्स ने लिखा, मुझे पता नहीं था आप एक एक्ट्रेस हैं आलिया लेकिन ये GIF है।
इसके बाद आलिया ने गिब्स को जवाब देते हुए अपना एक GIF ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और उसे गिब्स को टैग भी कर दिया। इसके साथ उन्होंने कुछ लिखा तो नहीं, लेकिन उसमें वे अंपायर की तरह चौके का इशारा करती नजर आईं।
I deal in 6s madam not fours https://t.co/mt5nfU46op
— Herschelle Gibbs (@hershybru) August 27, 2019
इसके बाद गिब्स ने एकबार फिर ट्वीट करते हुए आलिया के मजे ले लिए। गिब्स ने ट्वीट किया, 'मैं छक्कों से डील करता हूं मैडम चौकों से नहीं।'
बता दें गिब्स ने वेस्टइंडीज में 2007 आईसीसी विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे। वे वनडे में ऐसा करने वाले पहले बैट्समैन हैं।

