• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kareena kapoor first crush was rahul roy and she saw aashiqui 8 times
Written By

आशिकी फेम राहुल रॉय थे करीना कपूर के पहले क्रश, इतनी बार देखी थी उनकी डेब्यू फिल्म

आशिकी फेम राहुल रॉय थे करीना कपूर के पहले क्रश, इतनी बार देखी थी उनकी डेब्यू फिल्म - kareena kapoor first crush was rahul roy and she saw aashiqui 8 times
करीना कपूर अपने करियर के अच्छे दौर में चल रही हैं। जल्द ही वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के साथ टीवी पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। करीना शो को बखूबी जज कर रही हैं। हाल ही में इस शो पर करीना ने अपने पहले क्रश के बारे में खुलासा किया है।


डांस इंडिया डांस शो के होस्ट करण वाही ने जब करीना से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय का नाम लिया। करीना कपूर ने इस बात का खुलासा भी किया कि राहुल रॉय के लिए उन्होंने 'आशिकी' 8 बार देखी थी।
 
हाल ही में ‘डांस इंडिया डांस’ के एक एपिसोड के दौरान करण वाही ने करीना कपूर खान से उनके पहले क्रश के बारे में सवाल किया था। जवाब में ‘बेबो’ ने बताया कि राहुल रॉय उनका पहला क्रश थे। राहुल की वजह से करीना ने आशिकी फिल्म 8 बार देखी थी।
 
Photo : Instagram
साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' राहुल रॉय की डेब्यू फिल्म थी। राहुल ने अपनी डेब्यू फिल्म से लाखों लड़कियों का दिल जीत लिया था। उस समय राहुल ज्यादातर लड़कियों के क्रश हुआ करते थे। इस फिल्म के गाने आज भी उसी ताजगी का अहसास दिलाते हैं।

करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने गुड न्यूज फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी।
इसके अलावा करीना कपूर फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं। साथ ही खबर है कि वह आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी दिखेंगी।
ये भी पढ़ें
कैटरीना कैफ का ग्लैमरस अंदाज