1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hema malini celebrates dharmendra birthday photos goes viral

हेमा मालिनी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया धर्मेंद्र का बर्थडे, देखिए तस्वीरें

Hema Malini
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 87 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर धर्मेंद्र को फैंस और सेलेब्स की तरफ से ढेरों बधाईयां मिली। धर्मेंद्र ने अपने परिवार संग केक काटकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।

 
धर्मेंद्र की पत्नी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने पति के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना भी नजर आ रही हैं। 
 
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को अपने हाथों से केक खिलाया। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 
 
इससे पहले हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई देते हुए भी उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, आज अपने प्यारे धर्म जी के जन्मदिन पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि उनका जीवन हमेशा खुशियों और आनंद से भरा रहे। मैं प्रार्थनाएं आज और जीवन के हर दिन उनके साथ रहेंगी। मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।
 
बता दें कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 1980 में शादी की थी। धर्मेंद्र इन दिनों अपना अधिकतर वक्त मुंबई से दूर अपने फार्म हाउस पर ही गुजारते है। वें वहां पर खेती करते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मारीच फिल्म समीक्षा: थ्रिलर के भेष में उबाऊ फिल्म