1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan performs puja at his office actor new look goes viral

सफेद दाढ़ी-मूंछ, सिर पर टोपी, क्या आप पूजा कर रहे इस शख्स को पहचान सकते हैं | aamir khan performs puja at his office actor new look goes viral

aamir khan
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बॉलीवुड सुपरस्टार की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटो में यह सुपरस्टार सफेद दाढ़ी-मूंछ में गले में गमछा और सिर पर टोपी पहने पूजा करता नजर आ रहा है। क्या आप इस सुपरस्टार को पहचान पाए?

 
हम आपको बताते हैं यह सुपरस्टार आमिर खान है, जो अपने ऑफिस 'आमिर खान प्रोडक्शंस' में हिंदू रीति-रिवाज से कलश पूजा करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग आमिर खान को पहचान ही नहीं पा रहे हैं। 
 
आमिर खान ने साथ उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक अद्वैत चंदन ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर आमिर खान की ये तस्वीरें शेयर की है। 
 
तस्वीरों में आमिर खान पूजा करने के बाद आरती भी कर रहे हैं। उनके साथ किरण राव भी है। आमिर खान के ऑफिस में यह पूजा क्यों हुई अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। 
 
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म की असफलता के बाद आमिर ने एक बार फिर बड़े पर्दे से दूरी बना ली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मारीच फिल्म समीक्षा: थ्रिलर के भेस में उबाऊ फिल्म