रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. सलमान खान की दबंग 4 क्या देखना चाहेंगे दर्शक?
Written By
Last Updated : मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (13:05 IST)

सलमान खान की दबंग 4 क्या देखना चाहेंगे दर्शक?

Has any body interested in Salman Khan movie Dabangg 4  | सलमान खान की दबंग 4 क्या देखना चाहेंगे दर्शक?
अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वे दबंग 4 की प्लानिंग कर रहे हैं। जैसे ही फिल्म के लीड हीरो का समय मिल जाएगा फिल्म की अनाउंमेंट और शूटिंग शुरू की जाएगी। 
 
दबंग और दबंग 2 सुपरहिट रही थी, लेकिन दबंग 3 बुरी तरह फ्लॉप रही। दबंग 3 बहुत खराब भी बनी थी और ज्यादातर लोगों ने दबंग सीरिज का तीसरा भाग देखने के बाद कहा था कि अब इस सीरिज को यही समाप्त कर देना चाहिए क्योंकि चुलबुल पांडे की कहानी में अब कुछ बाकी नहीं रह गया है। 
 
इधर अरबाज मानने को तैयार नहीं हैं। उनका मानना है कि अभी भी इस सीरिज में दम है और दबंग 4 जरूर बनाई जानी चाहिए। सवाल ये है कि क्या दर्शक दबंग 4 देखने के लिए तैयार हैं?
 
पिछले दो-तीन वर्षों में लोगों की रूचि में जबरदस्त बदलाव आया है। वे अब दबंग जैसी फिल्में शायद ही पसंद करें। सलमान खान को भी कुछ नया करना चाहिए बजाय दबंग जैसी सीरिज करने के, जिसमें देने के लिए अब किसी के पास कुछ नहीं है। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में भाग्यश्री और भूमिका चावला के साथ आएंगे नजर?