शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. विवेक रंजन अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स के बाद बना रहे हैं अगली फिल्म, खाली स्थान देकर पूछा फिल्म का नाम
Written By
Last Updated : मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (11:41 IST)

विवेक रंजन अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स के बाद बना रहे हैं अगली फिल्म, खाली स्थान देकर पूछा फिल्म का नाम

The Kashmir Files
द कश्मीर फाइल्स बना कर विवेक रंजन अग्निहोत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए। उनकी यह फिल्म न केवल सराही गई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर जैकपॉट साबित हुई। फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना बिज़नेस किया और वर्ष 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो गई। 
 
अब विवेक अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'द ...... वॉर' लिख कर बीच के स्थान का शब्द फॉलोअर्स से पूछा है। उन्होंने लिखा है कि क्या आप मेरी अगली फिल्म के शीर्षक का अनुमान लगा सकते हैं।

 
लोग अपने-अपने हिसाब से बीच के स्थान को भर रहे हैं। किसी ने लिखा प्रॉक्सी तो किसी ने 1984, बहरहाल विवेक ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है कि कौन सही है। 
 
वैसे खबर है कि विवेक अपनी अगली फिल्म 1983 में सिख विरोधी दंगों पर बना सकते हैं। ये चर्चा बॉलीवुड में लंबे समय से है, लेकिन विवेक ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिल्म के टाइटल से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। 
ये भी पढ़ें
वीर दास का बेंगलुरु में लाइव शो रद्द करने की मांग, हिंदू जनजागृति समिति ने दर्ज करवाई शिकायत