शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Happy Birthday: 5 things to learn from Amitabh Bachchan
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (14:25 IST)

Happy Birthday: अमिताभ बच्चन से सीखें यह 5 बातें

Happy Birthday: अमिताभ बच्चन से सीखें यह 5 बातें - Happy Birthday: 5 things to learn from Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो से रिजेक्ट होने से लेकर सदी के महानायक तक बनने तक का सफर बखूबी जिया है। उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘अग्निपथ’ की क्तियां तू न थकेगा कभी.. तू न रुकेगा कभी.. तू न मुड़ेगा कभी.. को चरितार्थ किया है। वे मात्र एक कलाकार नहीं हैं, बल्कि वो आज एक चलता-फिरता इंस्टीट्यूट बन चुके हैं। आप भी उनकी जिंदगी से ये 5 बातें सीख सकते हैं-
 
रिजेक्शन से न घबराना
 
बिग बी की आवाज को ऑल इंडिया रेडियो और फिल्म निर्माताओं ने रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और और आज दुनिया में उनकी आवाज के करोड़ों दीवाने हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



असफलता से हार न मानना
 
बिग बी ने करियर के शुरुआती दौर में लगातार 12 फ्लॉप फिल्‍में दी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक समय ऐसा भी आया कि उनकी कंपनी ABCL घाटे में जा रही थी और वह कर्ज में डूबे थे। लेकिन उन्‍होंने हार नहीं मानी और फिर से खुद को खड़ा किया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



अनुशासन
 
बिग बी फिल्मी जगत के सबसे अनुशासित कलाकार माने जाते हैं। तमाम बिजी शेड्यूल होने के बावजूद वे अपने रुटीन के बेहद पाबंद होते हैं। इसका जिक्र उन्होंने कई बार किया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



प्रयोगधर्मी
 
बिग बी ने सफलता और विफलता की परवाह किए बगैर काफी प्रयोग किए। उन्होंने बूम से लेकर ब्लैक, निशब्द, चीनी कम और पा जैसी फिल्में की।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



विनम्रता
 
अमिताभ बच्चन इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद बहुत ही विनम्र हैं। आपने उनको केबीसी में हाथ जोड़कर दूसरों से दुआ सलाम करते देखा होगा। वह सभी प्रतिभागियों को काफी सहज महसूस करवाते हैं।
ये भी पढ़ें
जबरदस्त है यह इंटरव्यू, हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप