1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hansika motwani to marry in december this year

ऋचा चड्ढा के बाद अब यह बॉलीवुड हसीना बंधने जा रहीं शादी के बंधन में!

Hansika Motwani
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर अली फजल संग शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं अब एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी करने वाली हैं। 

 
बताया जा रहा है कि हंसिका मोटवानी ने ग्रैंड शादी का प्लान किया है। वह इसी साल दिसंबर में रॉयल अंदाज में शादी करने वाली हैं। हंसिका ने राजस्थान के जयपुर के 450 साल पुराने किले में सात फेरे लेने का प्लान किया है। 
 
'इंडिया टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार हंसिका मोटवानी जयपुर में 450 साल पुराने 'मुंडोता किला' शादी के लिए चुना है। एक्ट्रेस की शादी की सभी रस्में इसी किले में होगी। कहा जा रहा है कि वह किसी बिजनेसमैन संग शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन वेडिंग की तैयारियां जोरो से चल रही है।
 
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर शो 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल में दिखाई दीं। फिल्म 'कोई मिल गया' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉलीवञड में ज्यादा सफलता नहीं मिलने के कारण ह‍ंसिका ने साउथ इंडस्ट्री का रुख कर लिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण