बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone is the only indian in top 10 worlds most beautiful women list
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (16:46 IST)

दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। वहीं अब दीपिका का नाम दुनिया की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गया है। हाल ही में साइंस के अनुसार दुनिया की 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी की गई है।

 
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण 9वें नंबर पर है। वह बॉलीवुड की एकमात्र एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस लिस्ट में जगह पाई। वहीं लिस्ट में पहले नंबर पर हॉलीवुड अभिनेत्री जोडी कॉमर का नाम है। इस लिस्ट में बेयॉन्से और किम कार्दशियन का नाम भी शामिल है। 
 
बता दें कि कास्मेटिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा ने खूबसूरती मापने का एक पैमाना बनाया है। इसके हिसाब से खूबसूरती को गोल्डेन रेश्यो के अनुसार मापा जाता है। इसमें चेहरे की खूबसूरती को मापकर 1.618 (Phi) से तुलना की जाती है।
 
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं। वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान और रितिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आने वाली हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
ऋचा चड्ढा के बाद अब यह बॉलीवुड हसीना बंधने जा रहीं शादी के बंधन में!