बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hansal mehta film faraaz to be screened at bfi london film festival
Written By
Last Modified: रविवार, 4 सितम्बर 2022 (14:59 IST)

लंदन फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएगी हंसल मेहता की 'फराज'

London Film Festival 2022
बॉलीवुड फिल्मकार हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' का बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2022 में चयन किया गया है। इस बात की जानकारी हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

 
हंसल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2022 में हमारे प्यार के श्रम फराज के चयन के लिए आभार। बहुत सारे जुनून, धैर्य और दृढ़ता ने हमें यहां तक पहुंचाया है। पूरी टीम को बहुत धन्यवाद, जिसने इसे संभव बनाया।
 
हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' साल 2016 में बांग्लादेश में हुए होली आर्टिसियन कैफे हमले पर आधारित है, जिसने बांग्लादेश को हिला कर रख दिया था। फिल्म की कहानी ढाका में हुई घटनाओं का वर्णन करती है, जहां पांच युवा आतंकवादियों ने एक रात, एक कैफे को तबाह करके लगभग 50 से अधिक लोगों को 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। 
 
फिल्म को रितेश शाह, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है। इस फिल्म में जहान कपूर और आदित्य रावल की मुख्य भूमिका है।फिल्म का निर्माण कार्य, निर्माता निर्देशक अनुभव सिन्हा और निर्माता भूषण कुमार ने महाना फ़िल्म्स के साहिल सहगल, साक्षी भट्ट और मज़ाहिर मंदसौरवाला ने मिलकर किया है।
ये भी पढ़ें
'मेगा ब्लॉकबस्टर' का ट्रेलर आया सामने, सच्चाई जान लोगों ने पीटा माथा