• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. grammy award winner singer mandisa dies aged 47
Last Modified: रविवार, 21 अप्रैल 2024 (12:27 IST)

ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर मैंडिसा का निधन, घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में पाई गईं मृत

grammy award winner singer mandisa dies aged 47 - grammy award winner singer mandisa dies aged 47
Mandisa passes away: अमेरिकन आइडल स्टार और ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर मैंडिसा का निधन हो गया है। सिंगर टेनिसी के फ्रैंकलिन स्थित अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गईं। मैंडिसा ने 47 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। हालांकि उनकी मौत की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
मैंडिसा के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा है, हम पुष्टि कर सकते हैं कि कल मैंडिसा को उनके घर में मृत पाया गया था। इस समय, हमें मौत का कारण या कोई और जानकारी नहीं पता है। हमें उनके परिवार और करीबी लोगों के लिए आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।
 
पोस्ट में आगे लिखा, जाहिर तौर पर ये उनके दोस्तों और परिवार के लिए एक कठिन समय है। मैंडिसा, दुनिया भर में जीवन की चुनौतियों का सामना करने वाले लोगों के लिए प्रोत्साहन और सच्चाई की आवाज थीं।
 
फ्रैंकलिन पुलिस विभाग ने मैंडिसा की रहस्यमय मौत की जांच शुरू कर दी है। मैंडिसा ने अमेरिकन आइडल 5 में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने 2007 में अपना पहला एल्बम ‘ट्रू ब्यूटी’ लॉन्च किया। मैंडिसा ग्रैमी अवॉर्ड विनर भी थीं। 
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने अनमोल बिश्नोई को भी बनाया आरोपी, वांटेड लिस्ट में शामिल