kundali milan
✕

22 साल छोटी गर्लफ्रेंड से अरबाज खान का हुआ ब्रेकअप, जॉर्जिया एंड्रियानी बोलीं- हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (13:09 IST)
Arbaaz Khan Giorgia Andriani Breakup: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान बीते काफी समय से जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे। अरबाज के 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया संग शादी की खबरें कई बार सुर्खियों में भी रहती थी। लेकिन बीते काफी समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही थी। 
 
वहीं अब जॉर्जिया ने अरबाज खान संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जॉर्जिया ने अरबाज संग ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्या मलाइका अरोरा के कारण उनका अरबाज के साथ ब्रेकअप हुआ है। 
 
पिंकविला संग बात करते हुए जॉर्जिया ने कहा, इस समय, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहेंगे। उस समय हम दोस्तों से बढ़कर थे। हम हमेशा बहुत करीब रहे हैं, हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। साथ में मौज-मस्ती थी। मुझे लगता है कि यह भी एक कारण था कि दोस्त बनना मुश्किल था...मुझे लगता है कि शुरू से ही हम दोनों जानते थे कि यह हमेशा के लिए नहीं रहेगा। लेकिन हममें से किसी में भी इसे मानने का साहस नहीं था।
 
जॉर्जिया ने अरबाज और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, इससे मेरे बॉन्ड पर कोई असर नहीं पड़ा। उनका मलाइका के साथ जो रिश्ता था, वह मेरे रिश्ते के आड़े नहीं आया। यह पहले ही खत्म हो चुका है। मान लीजिए दो साल हो गए लेकिन आधिकारिक तौर पर उनका तलाक एक साल, डेढ़ साल पहले हुआ था।
 
जॉर्जिया ने कहा कि उन्होंने और अरबाज ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। अरबाज के लिए उनके मन में हमेशा भावनाएं रहेंगी।
 
बता दें कि मलाइका अरोरा और अरबाज खान ने शादी के 18 साल बाद 2017 में तलाक ले लिया था। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज ने जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करना शुरू किया था। जॉर्जिया इटली की हैं। वह जानी मानी इटेलियन मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख