ramcharitmanas

'सालार : पार्ट 1 सीजफायर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, धांसू एक्शन करते दिखे प्रभास

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (12:22 IST)
Salaar Part 1 Ceasefire Trailer: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार : पार्ट 1 सीजफायर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। 
 
फिल्म की कहानी दो दोस्तों पर आधारित है, जो आगे जाकर दुश्मन बन जाते हैं। 3 मिनट 47 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत दो दोस्तों से होती है, जो एक दूसरे से कहते हैं जब तुझे मेरी जरूरत होगी, मैं आऊंगा। ये दोस्त प्रभास और पृथ्वीराज है। फिल्म में खानसार नाम के शहर की कहानी दिखाई जाने वाली है। 
 
खानसारा साम्राज्य पाने के लिए खेल शुरू होता है। ट्रेलर में प्रभास की एंट्री 2 मिनट 17 सेकेंड पर होती है। फिल्म में उनका रौंद्र रूप नजर आ रहा है। ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म इमोशन्स, एक्शन और ड्रामे से भरपूर होगी। 
 
सालार एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलायाली और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। होम्ब्ले फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई और प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'सालार : पार्ट 1 सीजफायर' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख