गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gauhar khan and zaid darbad wedding photos viral on social media
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (11:24 IST)

गौहर खान ने जैद दरबार संग किया निकाह, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

गौहर खान ने जैद दरबार संग किया निकाह, देखिए खूबसूरत तस्वीरें - gauhar khan and zaid darbad wedding photos viral on social media
एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह कर लिया है। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। इन दोनों के निकाह की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें गौहर बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
गौहर खान अपनी शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो वहीं जैद दरबार भी बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इन दोनों के निकाह के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
गौहर ने इस खास दिन के लिए ऑफ व्हाइट और गोल्डन रंग को चुना है। उन्होंने अपीन शादी में ऑफ व्हाइट रंग पर गोल्डन जरी किया हुआ शरारा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन रंग की ही ज्वैलरी पहनी हुई है। साथ में माथे पर ट्रेडिशनल पासा भी लगाया हुआ है। 
 
गौहर खान ने प्री-वेडिंग की एक वीडियो भी शेयर की थी जिसमें कपल नाचते हुए और गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। गौहर के पहने प्री-वेडिंग लहंगा लोगों को बहुत पसंद आया। साथ ही जैद के लुक पर भी लोगों ने बेहद प्यार बरसाया।
 
गुरुवार को गौहर खान और जैद दरबार की मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें गौहर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद के समय में दोनों की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों का परिवार और कुछ करीबी रिश्तेेदार मौजूद रहे। 
 
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार की शादी का कार्यक्रम मुंबई में ही आयोजित हुआ। कोविड-19 के कारण शादी में केवल परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए।
 
ये भी पढ़ें
'विक्रम वेधा' के हिन्दी रीमेक में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे रितिक रोशन