Gadar 2 story starring sunny deol and ameesha patel | सनी देओल की गदर 2 की ये होगी कहानी
सभी जानते हैं कि सनी देओल अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म गदर का सीक्वल गदर 2 नाम से करने जा रहे हैं। बीस साल बाद सीक्वल बन रहा है और सनी एक बार फिर तारा सिंह की भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं और हीरोइन के रूप में अमीषा पटेल फिर इस फिल्म का हिस्सा होंगी।
गदर के कलाकारों की उम्र अब बढ़ चुकी है और इसी बढ़ी उम्र के साथ वे सीक्वल में नजर आएंगे। गदर में वर्ष 1947 की कहानी दिखाई गई थी जब भारत का बंटवारा हुआ था।
गदर 2 की कहानी के बारे में नई जानकारी सामने आई है। गदर 2 में 24 वर्ष का लीप दिखाई देगा यानी कि 1971 में कहानी सेट है। अब की बार कहानी की पृष्ठभूमि में 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध होगा। अब सनी इस बार क्या कारनामा करते हैं यह देखने लायक बात होगी।
गदर 2 का हाल ही में शूटिंग का शेड्यूल हुआ है जिसमें सनी सहित कई कलाकारों ने हिस्सा लिया है।

