dharma sangrah
✕

फास्ट एक्स की एडवांस बुकिंग रिलीज के तीन महीने पहले से शुरू

Updated: बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (16:59 IST)
यूनिवर्सल पिक्चर्स की फास्ट एक्स: फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की दसवीं किस्त ने रिलीज से पहले एक रिकॉर्ड बनाया है। फास्ट एक्स की एडवांस अग्रिम बुकिंग तीन महीने पहले ही शुरू हो गई है जो किसी भी स्टूडियो के लिए पहली बार है। ट्रेलर को भारत में अब तक 2.3 करोड़ व्यूज मिल चुके जबरदस्त रिस्पॉन्स के कारण, यूनिवर्सल पिक्चर्स प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और उन्हें लगभग 90 दिनों पहले टिकट बुक करने का अनूठा मौका दे रहा है।
 
फास्ट एक्स के लिए प्री-बुकिंग देश के चुनिंदा पीवीआर और आईनॉक्स सिनेमा में आईमैक्स और 4डीएक्स में विभिन्न प्रारूपों में उपलब्ध है। फास्ट एक्स 19 मई, 2023 को ‍रिलीज होगी। इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। विन डीजल, जेसन मोमोआ, मिशेल रोड्रिग्ज, टायरिस गिब्सन, क्रिस्टोफर ब्रिजेस, नथाली इमैनुएल, जोर्डाना ब्रूस्टर, जॉन सीना जैसे कलाकार इस फिल्म में हैं। 
 
यूनिवर्सल पिक्चर्स ने हाल ही में फास्ट एक्स का ट्रेलर रिलीज किया। एक्शन से भरपूर ट्रेलर में दिखाया गया है कि परिवार का पुनर्मिलन एक भयावह खतरे का विषय है। यह खतरा, अतीत की छाया से उभर रहा है, रक्त प्रतिशोध से प्रेरित है और सब कुछ और हर किसी को नष्ट करने के लिए निकला है।
 
यूनिवर्सल पिक्चर्स को भारत में वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी द्वारा डिस्ट्रिब्यूट किया जाता है।
 
For the first time ever Advance booking for a film opens 3 months in advance

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख