गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. fir against disha patani tiger shroff for violating covid 19 restrictions
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 जून 2021 (12:04 IST)

लॉकडाउन में टाइगर श्रॉफ को दिशा पाटनी के साथ घूमना पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज

लॉकडाउन में टाइगर श्रॉफ को दिशा पाटनी के साथ घूमना पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज | fir against disha patani tiger shroff for violating covid 19 restrictions
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को कोरोना काल में अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ ड्राइव करना महंगा पड़ गया है। खबरों के अनुसार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ लॉकडाउन नियमों को तोड़ने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का आरोप है। 

 
बताया जा रहा है कि बीते दिन टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बैंडस्टैंड के पास कार में घूमते मिले थे। जब पुलिस ने दोनों की कार रोककर इसका कारण पूछा तो टाइगर और दिशा कोई वाजिब कारण नहीं बता पाए। दोनों के पास पुलिस के सवालों का कोई जवाब नहीं था। 
 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में मिनी लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया है। शहर में दोपहर 2 बजे के बाद बिना किसी वाजिब कारण के बाहर घूमने पर पाबंदी है। 
 
मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने टाइगर या दिशा का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी फिल्म का नाम लिखकर एफआईआर करने की जानकारी दी है। 
 
मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, वायरस से चल रहे 'वॉर' में बांद्रा की गलियों में 'मलंग' होना दो एक्टर्स को भारी पड़ गया, जिन पर सेक्शन 188, 34 IPC के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। हम मुंबई के लोगों से दरख्वास्त करते हैं कि वे बिना मतलब 'हीरोपंती' ना करें जिससे कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा में चूक हो सकती है।
 
बता दें कि टाइगर और दिशा बांद्रा बैंडस्टैंड पर घूम रहे थे और तभी पुलिस ने दोनों की कार रोक ली। इस कार में दिशा पाटनी आगे की सीट पर बैठी थीं और वहीं टाइगर श्रॉफ पीछे वाली सीट पर बैठे थे। तब पुलिस ने दोनों के आईडी कार्ड चेक किए और उन्हें जाने दिया था। 
 
ये भी पढ़ें
सिंगर नीति मोहन के घर गूंजी किलकारी, बेबी बॉय को दिया जन्म