मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kavita kaushiks advice amid karan mehra nisha rawal spat
Written By
पुनः संशोधित: बुधवार, 2 जून 2021 (18:37 IST)

निशा रावल और करण मेहरा को कविता कौशिक की नसीहत, बोलीं- एंटरटेनमेंट मत बनो

टीवी के पॉपुलर कपल करण मेहरा और निशा रावल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की शादी टूटने के कगार पर आ गई है। निशा और करण एक-दूसरे पर कई आरोप लगा रहे हैं। निशा रावल ने करण मेहरा पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद ही करण को जमानत मिल गई।

 
करण मेहरा ने दावा किया की निशा की दीमागी हालत ठीक नहीं है और वह बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हैं। वहीं निशा ने पति करण मेहरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। दोनों के इस विवाद पर कई सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
अब कविता कौशिक ने भी करण मेहरा और निशा रावल के विवाद पर रिऐक्ट किया है। कविता कौशिक ने बिना किसी का नाम लिए इस पूरे विवाद पर तंज कसा है। उन्होंने दोनों को सलाह दी है कि वह अपनी परेशानी और लड़ाई को एंटरटेनमेंट न बनने दें। 
 
कविता कोशिश ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, मीडिया और पब्लिक मजे लेगी और अपनी अक्ल के हिसाब से नजरिया देगी। अपनी परेशानी और लड़ाई कोर्ट में कर के समाधान निकालो। एंटरटेनमेंट मत बनो, वह भी फ्री में।' 
 
बता दें कि हाल ही में निशा रावल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है, ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है। निशा के मुताबिक कई बार करण ने घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। 
 
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन और जया की शादी के 48 साल, बिग बी ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें