सम्बंधित जानकारी
- Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से खुश सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया पर दे रहे बधाई
- टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला बने बिग बॉस 13 के विजेता
- अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- ट्रिपल रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार, तस्वीर शेयर कर बोले- एक से भले दो, दो से भले तीन...
- शिल्पा शिंदे के साथ था सिद्धार्थ शुक्ला का अफेयर!
फिल्मफेयर 2020 में रणवीर सिंह की 'गली बॉय' की धूम, जीते कई अवॉर्ड
हिन्दी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020' की घोषणा हो गई है। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस समारोह को करण जौहर, विक्की कौशल और वरुण धवन ने होस्ट किया।
इस अवॉर्ड समारोह में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' की धूम रही। गली बॉय को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई अवॉर्ड मिले। रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया।
Team #GullyBoy come on stage to receive the award for best film. 65th #AmazonFilmfareAwards @amazonIN @amazonfashionin pic.twitter.com/yVd8U2wNEL
— Filmfare (@filmfare) February 15, 2020
इसके साथ ही जोया अख्तर को फिल्म गली बॉय के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी और अमृता सुभाष को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। 'गली बॉय' के लिए रीमा कागती और ज़ोया अख्तर को बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला।
The award for Best Actor In A Leading Role (Male) goes to @RanveerOfficial for #GullyBoy. 65th #AmazonFilmfareAwards 2020 @AmazonIn @AmazonFashionIn @aweassam pic.twitter.com/0d4SFsw8C1
— Filmfare (@filmfare) February 15, 2020
'गली बॉय' ने बेस्ट म्यूज़िक अवॉर्ड को भी अपने नाम किया। वहीं विजय मौर्या को गली बॉय के लिए बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड भी दिया गया। इसके साथ ही 'अपना टाइम आएगा' के लिए डिवाइन और अंकुर तिवारी को बेस्ट लिरिक्स के अवार्ड से नवाजा गया।
The award for Best Actor In A Leading Role (Female) goes to @aliaa08 for #GullyBoy. 65th #AmazonFilmfareAwards 2020 @amazonIN @amazonfashionin @aweassam pic.twitter.com/MfVQDib7tS
— Filmfare (@filmfare) February 15, 2020
इसके अलावा फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए अनन्या पांडे को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड दिया गया। जबकि फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के लिए अभिमन्यु दसानी को बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड दिया गया। 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए आदित्य धार को बेस्ट डेब्यू निर्देशक अवॉर्ड मिला।
60 साल में यह पहला मौका है जब यह अवॉर्ड सेरेमनी मुंबई से बाहर हुई। कार्यक्रम असम की राजधानी गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में हुआ।
