1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film Kill will premiere on Disney plus Hotstar on 6 September 2024

भारत की सबसे हिंसक फिल्‍म किल अब ओटीटी पर करेगी धमाका, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

Film Kill OTT Release
Kill OTT Release : खून खराबे, जबरदस्‍त ड्रामा और पावर पैक्‍ड फाइट सीक्‍वेंस से भरपूर भारत की सबसे खतरनाक और हिंसक एक्‍शन थ्रिलर 'किल' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी धमाका करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 सितंबर 2024 से डिज्‍़नी प्लस हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होने जा रही है। 
 
निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित यह फिल्म हमें रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खूनी यात्रा पर ले जाती है, जो जबरदस्त एक्शन और बेहतरीन अभिनय से भरपूर है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली नए अभिनेता लक्ष्य, राघव जुयाल और तान्या माणिकतला अपनी खास अदाओं से चार चांद लगाते हैं।
 
लेखक और निर्देशक निखिल नागेश भट ने कहा, सिनेमाघरों में किल के सफल प्रदर्शन के बाद अब उसे डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार पर रिलीज़ के लिए तैयार होते देखना मेरे लिए बेहद रोमांचक है। इस फिल्म की कहानी लिखने की प्रेरणा मुझे एक व्यक्तिगत अनुभव से मिली, जो 1994-95 के आसपास का है और जिसने मुझे हमेशा के लिए हिला कर रख दिया। 
 
उन्होंने कहा, किल को जितना हो सके उतना वास्तविक बनाना मेरे लिए बहुत ज़रूरी था, ताकि मैं अपनी सच्ची भावनाओं को व्यक्त कर सकूं। 'किल' लक्ष्य के रॉ टैलेंट, राघव के पेशेवर अंदाज़, और पूरी टीम के अटूट समर्थन के बिना संभव नहीं हो पाती! मुझे बहुत खुशी है कि दर्शकों ने इससे जुड़ाव महसूस किया, और अब जब यह डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार पर रिलीज़ हो रही है, तो मुझे उम्मीद है कि इसे और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने और अनुभव करने का मौका मिलेगा।
 
अभिनेता लक्ष्‍य ने कहा, इस फिल्‍म के जरिए मुझे जो प्‍यार मिला, उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। अमृत के अपने किरदार के लिए मैंने काफी सख्‍त फिटनेस रिजीम को अपनाया। कई बार ऐसा भी हुआ कि अपने रोल के अनुरूप बनने के लिए मैं अपनी सीमाओं को भी पार कर गया। इस पूरी प्रक्रिया में निखिल सर वाकई में मेरे मार्गदर्शक रहे हैं और मैं उन्‍हें अपना सबसे बड़ा मेंटॉर मानता हूं। 
 
राघव जुआल ने कहा, किल के लिए ऑडिशन देने से लेकर लक्ष्‍य के साथ शूटिंग करने तक, इस फिल्‍म का मेरा पूरा सफर बेहद मजेदार रहा है। मैंने हमेशा कहा है कि कड़ी मेहनत करने से मैं कभी पीछे नहीं हटा हूं। ‘किल’ के साथ मुझे दुनिया को यह बताने का मौका मिला कि मैं भी एक्टिंग कर सकता हूं और एक निगेटिव रोल करना हमेशा एक बड़ी जिम्‍मेदारी होती है, जिसके लिये बहुत ज्‍यादा दृढ़ विश्‍वास की जरूरत होती है। इस फिल्‍म के लिए मैंने और लक्ष्‍य ने एकसाथ काफी फिजिकल ट्रेनिंग की है, जिससे पर्दे पर भी हमारा जुड़ाव वाकई में काफी बेहतर हुआ है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
चोट के बावजूद सलमान खान ने शुरू की सिकंदर की शूटिंग, फिल्म के सेट से सामने आई एक्सक्लूसिव तस्वीरें