बॉक्स ऑफिस के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाएगी 'कांतारा'
कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' इन दिनों सिनेमाघरोंमें धूम मचा रही है। फिल्म न केवल कन्नड़ भाषा में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 146 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।
इस फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। ऋषभ शेट्टी फिल्म के लीड एक्टर भी है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी ओटीटी रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
'कांतारा' सिर्फ ओटीटी पर ही नहीं बल्कि विदेश में भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में रिलीज होने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बनकर अब विदेश में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। वियतनाम में कन्नड़ समुदाय का एक ग्रुप हो ची मिन्ह सिटी में फिल्म की स्क्रीनिंग करने जा रहा है।
फिल्म कांतारा की कहानी कर्नाटक के दक्षिणी इलाके पर बसे एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म कर्नाटक के कुछ क्षेत्रीय रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मान्यताओं को दिखाया गया है। Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें