1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan suffering from dengue now karan johar will host bigg boss 16

सलमान खान को हुआ डेंगू, अब करण जौहर होस्ट करेंगे 'बिग बॉस 16'

Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस 16' होस्ट कर रहे हैं। लेकिन अब वह कुछ दिनों तक इस शो में नहीं दिखेंगे क्योंकि भाईजान को डेंगू हो गया है। बताया जा रहा है कि बीते चार-पांच दिन से सलमान की तबीयत खराब चल रही है।

 
सलमान ने उनकी सभी फिल्म और शो की शूटिंग बंद कर दी है। सलमान खान की जगह फिल्ममेकर करण जौहर 'बिग बॉस' के कुछ ‍एपिसोड होस्ट करते दिखेंगे। इससे पहले करण ने बिग बॉस ओटीटी को होस्ट किया था। 
 
हाल ही में बिग बॉस 16 का प्रोमो सामने आया है जिसमें करण जौहर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिख रहे हैं। प्रोमो में करण गोरी नागौरी को फटकार लगाते दिख रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
थैंक गॉड फिल्म की कहानी: सिद्धार्थ मल्होत्रा से पाप-पुण्य का हिसाब लेंगे अजय देवगन