1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film ek villain returns new song dil released

रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया एक विलेन रिटर्न्स का गाना 'दिल' | film ek villain returns new song dil released

John Abraham
जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब इस फिल्म के गाने रिलीज हो रहे हैं।

 
बीते दिनों फिल्म का गाना 'गलियां रिटर्न्स' रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म का दूसरा गाना, 'दिल' भी रिलीज कर दिया गया है। यह एक इमोशनल ट्रैक है। गाने की शुरुआत होती है, अर्जुन कपूर से जो फ्लैशबैक में तारा सुतारिया के साथ अपने खूबसूरत पलों को याद करते हुए दिखाई देते हैं। 
 
वही जॉन अब्राहम दिशा पाटनी के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद कर टूट जाते हैं। लेकिन गाने का अंत होते-होते अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम दोनों की ही आंखों में अपने पार्टनर को खोने के बाद बदले की आग सुलगती हुई दिखाई देती हैं। 
 
इस गाने को राघव चैतन्य ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने की कम्पोजीशन कौशिक और गुड्डू ने तैयार की है, वही इस गाने के लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। यह गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। 
 
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को एकता कपूर को बालाजी मोशन पिक्चर, टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है।
 
अगला लेख
प्रभास की फिल्म 'स्प्रिट' में हुई इस बॉलीवुड हसीना की एंट्री!