1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. fatima sana shaikh has lost smell and taste during coronavirus

कोरोना से जंग लड़ रहीं फातिमा सना शेख बोलीं- स्मेल और टेस्ट आना बंद हो गया है...

Fatima Sana Sheikh
देश में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई बॉलीवुड सेलेब्स को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसी बीच दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। एक्ट्रेस घर पर ही सेल्फ क्वारंटीन हो गई हैं, और सभी रूल्स को फॉलो भी कर रही हैं।

 
इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी हैं। साथ ही इस बात की तसल्ली भी दी है कि वो ठीक हैं। बता दें एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उन्हें कोरोना हो गया है। उन्होंने स्टोरी अपलोड करते समय अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेड पर हैं और काफी वीक नजर आ रही हैं। 
इसके साथ फातिमा ने लिखा की, 'मुझे कोविड हो गया है! स्मेल और टेस्ट आना बंद हो गया है... साथ ही बॉडी में काफी पेन भी हो रहा है।'
 
फातिमा सना शेख ने अपने फैंस को ये अपडेट 29 मार्च को दी थी की वो कोरोना पॉजीटिव हो गई हैं। उन्होंने लिखा था, 'मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें दोस्तों।' 
 
फातिमा सना शेख जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अजीब दास्तांस में नजर आएंगी। वह आखिरी बार अनुराग बासु की फिल्म लूडो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे।
 
अगला लेख
अमिताभ बच्चन व रश्मिका मंदाना स्टारर 'गुडबाय' की शूटिंग हुई शुरू, विकास बहल करेंगे निर्देशन