1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. farhan akhtar will be seen with salman khan in a documentary on javed salim duo

जावेद-सलीम की जोड़ी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री में सलमान खान के साथ नजर आएंगे फरहान अख्तर

Salim Khan
बॉलीवुड की सुपरहिट राइटर जोड़ी सलीम-जावेद की कहानी बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी की जा रही है। सलीम-जावेद की जोड़ी ने एक साथ मिलकर शोले, जंजीर, दीवार, शक्ति, त्रिशूल और डॉन जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए राइटिंग की है, जिनका सफर अब डॉक्यूमेंट्री के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। 
 
सलीम-जावेद की जोड़ी पर सलमान खान, फरहान अख्तर और जोया अख्तर डॉक्यूमेट्री बनाने जा रहे हैं। 'एंग्री यंग मेन' के शीर्षक से बनने वाली डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन नम्रता राव करेंगी। 
 
इस डॉक्यूमेट्री में सलीम-जावेद द्वारा बनाए गए अपने दौर के जादू को दिखाने की कोशिश की जाएगी। पटकथा लेखक सलीम-जावेद की जोड़ी ने 1970 के दशक से लेकर कई सालों तक अपनी पटकथा से भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी थी।
 
सलीम-जावेद पर बन रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म में सलमान खान और फरहान अख्तर काम करते नजर आएंगे। सलमान खान के साथ काम करने को लेकर फरहान काफी रोमांचित हैं।
 
फरहान अख्तर ने कहा, मैं और सलमान पहले भी साथ काम करने वाले थे लेकिन दुर्भाग्य से बात नहीं बन पाई थी। अब हमने दोबारा हाथ मिला लिया है। मेरे ख्याल से यह प्रोजेक्ट किसी और फिल्म से ज्यादा स्पेशल होने वाला है क्योंकि हम दोनों सलीम अंकल (सलीम खान) और मेरे पिता (जावेद अख्तर) की बतौर राइटर पार्टनरशिप पर बन रही डॉक्यूमेंट्री में साथ नजर आने वाले हैं। सलमान खान के साथ कोलेबोरेट करना मेरे लिए बेहद अद्भुत है। मैं इसके लिए बेहद रोमांचित हूं।
 
अगला लेख
अंकिता लोखंडे ने शुरू की 'पवित्र रिश्ता 2' की शूटिंग, मानव के किरदार में सुशांत की जगह नजर आएगा यह एक्टर