1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bmc sealed suniel shetty prithvi appartments after people found covid 19 positive

बीएमसी ने सील की सुनील शेट्टी की बिल्डिंग, यह है कारण

suniel shetty
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी मुंबई के पृथ्वी अर्पामेंट्स की जिस बिल्डिंग में रहते हैं बीएमसी ने उसे सील कर दिया है। बिल्डिंग को सील करने का कारण इसमें कोरोना के मामलों का बढ़ना है। 
 
बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में कई लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद बीएमसी ने इस बिल्डिंग को सील करने का फैसला लिया। बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड ने बताया कि सुनील शेट्टी का पूरा परिवार सुरक्षित है। उनके परिवार में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है।
 
बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में सुनील शेट्टी रहते हैं, वहां पर 5 से ज्यादा कोविड-19 के सक्रिय मामले पाए गए, जिसके बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया। इस बिल्डिंग में 30 फ्लोर फ्लोरऔर 120 फ्लैट्स हैं। 
 
बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों में कोरोना केस की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है। ऐसे में बीएमसी पूरे एक्शन मोड में है। मुंबई के कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अगर किसी भी इमारत में अगर पांच अथवा उससे अधिक कोरोना के केस पाए जाते हैं तो उसे माइक्रो कंटेन्टमेंट एरिया घोषित कर उस इमारत को सील कर दिया जाता है।
 
अगला लेख
उत्तरप्रदेश के 10 बड़े धार्मिक और दर्शनीय स्थल