1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Farhan Akhtar, troll, diwali poojan, legal action

फरहान अख्तर दिवाली मनाने पर हुए ट्रोल, लेंगे लीगल एक्शन

फरहान अख्तर
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ है जिसमें फरहान अख्तर दिवाली पूजन करते नजर आ रहे हैं। इस पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया और फरहान नफरत भरे कमेंट करने वालों को माफ नहीं करने वाले। सुनने में आया है कि वे इनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने का प्लान बना रहे हैं। 
 
फरहान अख्तर के पिता मुस्लिम और मां पारसी है। फरहान के यहां वर्षों से दिवाली मनाई जा रही है। फरहान उन लोगों में से हैं जो दिवाली भी उतने जोर-शोर से मनाते हैं जितनी की ईद। 
 
इस बार भी उन्होंने दिवाली सेलिब्रेट की जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। इस पर लोगों ने खूब टिप्पणियां की और सीमा पार कर गए जिससे किसी का भी आहत होना स्वाभाविक है। 
 
फरहान के पिता जावेद अख्तर का मानना है कि यदि ट्रोलर्स को जवाब तो तो उन्हें वो मिल जाता है जिसकी उन्हें चाहत रहती है। इसलिए इन्हें इग्नोर करना चाहिए, लेकिन इस बार फरहान छोड़ने के मूड में नहीं हैं। 
अगला लेख
'सिंघम 3' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का होगा स्पेशल कैमियो, इस विषय पर आधारित होगी फिल्म की कहानी