सम्बंधित जानकारी
- 'अंतिम' का गाना 'होने लगा' इस दिन होगा रिलीज, दिखेगी आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की रोमांटिक केमिस्ट्री
- इनटू द वाइल्ड : अजय देवगन के बाद बेयर ग्रिल्स संग जंगल के रोमांचक सफर पर जाएंगे विक्की कौशल
- सूर्यवंशी को बॉक्स ऑफिस पर मिली कामयाबी, कैटरीना कैफ के हाथ लगी खुशी की चाबी
- इटर्नल्स ने सूर्यवंशी और अन्नाथे से टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इतने कमाए
- पद्मश्री मिलने पर कंगना रनौट ने जाहिर की खुशी, बोलीं- ये सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा
'सिंघम 3' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का होगा स्पेशल कैमियो, इस विषय पर आधारित होगी फिल्म की कहानी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं, इन तीनों की तिगड़ी फैस को खूब पसंद आ रही है।
जिस तरह रोहित शेट्टी ने फिल्म सिम्बा में सूर्यवंशी की झलक दिखाई थी, उसी तरह इस फिल्म के क्लाइमेक्स में निर्देशक ने सिंघम 3 का इशारा दिया है। फिल्म में एक सीन है जिसमें सिंघम यानी अजय देवगन फोन पर जैकी से बात करते हैं। कहते हैं कि मैं तेरे देश में आकर तुझे मारूंगा।
इससे साफ जाहिर है कि रोहित शेट्टी अब सिंघम 3 बनाने वाले हैं। खबर है कि रोहित शेट्टी ने अपनी अगली कॉप ड्रामा फिल्म 'सिंघम' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के स्पेशल कैमियो को शामिल करने का फैसला किया है। खबर है कि सिंघम 3 की कहानी भारत-पाक सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर आधारित होगी।
रोहित शेट्टी की टीम ने इस मुद्दे पर अपनी रिसर्च पहले से ही शुरू कर दी है। बता दें कि, साल 2011 में सिंघम इतनी सफल रही थी कि निर्देशक रोहित शेट्टी ने साल 2014 में इसका दूसरा भाग सिंघम रिटर्न्स के नाम से बनाया था।
