1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Farah Khan praised Sonu Sood starrer film Fateh

फराह खान ने की सोनू सूद की फिल्म फतेह की तारीफ

Film Fateh
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की आगामी एक्शन-थ्रिलर 'फतेह' काफ़ी चर्चा बटोर रही है। इस फिल्म की सेलेब्स जमकर तारीफ कर रहे है। अब 'फतेह' की तारीफ़ करने वालों में फराह खान भी शामिल हो गई हैं। 
 
फराह खान ने फ़िल्म फतेह के लिए अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने कहा, 'सबके फतेह करके आजा!'
 
सोनू सूद द्वारा निर्देशित फिल्म फतेह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और प्रशंसक बेसब्री से सोनू को एक अभूतपूर्व भूमिका में देखने के लिए उत्सुक हैं। सोनू सूद ने फराह के निरंतर समर्थन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल है और इससे पहले वे हैप्पी न्यू ईयर जैसी ब्लॉकबस्टर परियोजनाओं में साथ काम कर चुके हैं। 
 
शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित फतेह साहस,और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक रोमांचक कहानी है। सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और दिग्गज नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पत्नी का फोन आते ही इस वजह से अमिताभ बच्चन की हो जाती है हालत खराब, केबीसी के सेट पर किया खुलासा