जब फैन ने सुष्मिता सेन से पूछा- रोहमन शॉल से कब कर रही हैं शादी?, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
कोरोना काल में भले ही लाइव इवेंट्स नहीं हो रहे हो लेकिन सेलेब्स ने अपने फैंस से मुलाकात करने का जरिया ढूंढ निकाला है। सेलेब्स इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है और दिल खोलकर अपने फैंस से बातें कर रहे हैं और उनके सवालों की जवाब दे रहे हैं।
ऐसा ही एक लाइव सेशन हाल ही में पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने किया, जिसमें उनके साथ उनके 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी थे। इस सेशन में एक फॉलोअर ने उनसे उनकी शादी को लेकर ही सवाल पूछ डाला। फैन ने सुष्मिता से पूछा कि आखिर वो रोहमन से शादी कब कर रही हैं?
इस सवाल को पढ़कर सुष्मिता शरमा गईं और जब उन्हें इसका जवाब नहीं सूझा तो उन्होंने इसे रोहमन की तरफ डाइवर्ट कर दिया। सुष्मिता ने रोहमन से कहा, 'बताओ हम कब शादी कर रहे हैं?
Photo : Instagram
बता दें कि सुष्मिता और रोहमन पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रोहमन अक्सर सुष्मिता और उनकी बेटियां रेनी और अलीसा के साथ घूमते, पार्टी करते और फैमिली फंक्शन में दिख जाते हैं। सुष्मिता, रोहमन से 15 साल बड़ी है, लेकिन फिर भी दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग है।

