• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ekta kapoor and mona singh unfollowed each other on instagram
Written By

बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर और मोना सिंह के रिश्तों में आई दरार, इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो!

बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर और मोना सिंह के रिश्तों में आई दरार, इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो! - ekta kapoor and mona singh unfollowed each other on instagram
मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ उनकी अनबन की खबरें आईं, हालांकि वह खबरें गलत साबित हुईं। अब अभिनेत्री और उनकी बेस्ट फ्रेंड मोना सिंह के साथ उनके विवाद की खबर सामने आ रही है।


खबर है कि प्रोड्यूसर एकता कपूर और मोना सिंह के बीच सबकुछ सही नहीं है। मोना ने एकता के कई शोज में काम किया हुआ है और ये दोनों साथ में पार्टियों और फंक्शन्स में भी नजर आती रहती हैं। इतना ही नहीं मोना सिंह का एकता के घर काफी आना जाना है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता कपूर और मोना सिंह के बीच किसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। उनके बीच किस बात पर झगड़ा हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस बारे में ना ही एकता और ना ही मोना ने कोई बयान दिया है।
 
हाल ही में एकता अपनी दो वेब सीरीज MOM (मिशन ओवर मार्स) और कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला के लॉन्च पर पहुंची थीं। इस इवेंट पर दोनों सीरीज के एक्टर्स साक्षी तंवर, दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल संग अन्य मौजूद थे। लेकिन इवेंट में मोना सिंह का कोई अता पता नहीं था। मोना सिंह, एकता की वेब सीरीज MOM में साक्षी तंवर, निधि सिंह और पॉलोमी घोष के साथ मुख्य भूमिका में हैं। उनका इस इवेंट में ना होना कई सवाल उठा रहा है।
 
मोना सिंह के इस इवेंट में ना आने की वजह उनकी तबियत खराब होना बताया गया था। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो मोना ने जानबूझ कर इस इवेंट में शिरकत नहीं की। माना जा रहा है कि हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसकी वजह से दोनों की बातचीत बंद हो गई है।
ये भी पढ़ें
स्विमिंग सूट पहन पूल में उतरीं कसौटी जिंदगी की प्रेरणा, हॉट अदाओं से ढाया कहर