• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ED raids Shilpa Shettys husband Raj Kundras properties in Pornography case
Last Modified: शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (12:09 IST)

पोर्नोग्राफी मामले ने फिर बढ़ाई शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें, ED ने घर पर मारा छापा

ED raid at Raj Kundra and Shilpa Shetty's house
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों शिल्पा ौअर राज को प्रवर्तन निदेशायल ने घर खाली करने का नोटिस भेजा था। हालांकि उच्च न्यायालय ने ईडी की ओर से जारी बेदखली नोटिस पर रोक लगा दी थी। 
 
अब पोर्नोग्राफी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित आवास पर रेड मारी है। राज कुंद्रा के अलावा पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े अन्य लोगों के घर और दफ्तर पर भी ईडी ने छापेमारी की है। खबरों के अनुसार ये रेड सुबह 6 से चल रही है। महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है।
 
अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को जून 2021 में गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस का दावा था कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे। राज को 2 महीने तक जेल में बिताने पड़े थे।
 
बता दें कि मुंबई पुलिस ने फरवरी 2021 में मड आईलैंड स्थित एक बंगले पर रेड मारी थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि यहां एडल्ट फिल्में शूट होती है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इन फिल्मों की मेकिंग के पीछे बिजनेसमैन राज कुंद्रा का हाथ है। 
 
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक एक्ट्रेस समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि राज कुंद्रा अपने ऊपर लगे आरोपों से हमेशा इनकार करते रहे हैं। राज कुंद्रा जेल में बिताए अपने दिनों पर एक फिल्म भी बना चुके हैं। 
ये भी पढ़ें
ग्रीन साड़ी पहन रश्मिका मंदाना ने फ्लॉन्‍ट की पतली क‍मरिया, देखिए एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज