मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. drunk actress kavya thapar arrested by mumbai serious allegations against her
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (18:08 IST)

नशे में धुत एक्ट्रेस का हंगामा, पुलिस से भी की हाथापाई

नशे में धुत एक्ट्रेस का हंगामा, पुलिस से भी की हाथापाई - drunk actress kavya thapar arrested by mumbai serious allegations against her
मुंबई पुलिस ने नशे में धुत एक एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। इस एक्ट्रेस का नाम काव्या थापर हैं। काव्या पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। एक्ट्रेस को गिरफ्तार करके जुहू पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

 
काव्या पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने, एक शख्स को कार से टक्कर मारकर घायल करने, पुलिस के साथ बदतमीज़ी करने और हाथापाई करने का आरोप लगा है।
खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि, अभिनेत्री काव्या थापर को शराब के नशे में कार से एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद पुलिस के साथ हाथापाई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना जुहू में जे डब्ल्यू मैरियट होटल के पास तड़के करीब एक बजे हुई, जब काव्या थापर शराब के नशे में अपनी एसयूवी कार चला रही थीं।
 
बता दें कि काव्या थापर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। काव्या सबसे पहले हिंदी शॉर्ट फिल्म 'तत्काल' में नजर आई थीं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म Ee Maaya Peremito थी जो 2018 में रिलीज हुई। उन्होंने कई बड़े ब्रांड जैसे पतंजलि, मेक माइ ट्रिप के लिए विज्ञापन किया है। काव्या अपने हॉट फोटोशूट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं।
ये भी पढ़ें
सुनो देवसेना, थोड़ी सेंव देना : इंदौरी बाहुबली का धांसू चुटकुला