1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Do you know Allu Arjun started his career as a child artist

क्या आप जानते हैं अल्लू अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था अपना करियर, इस फिल्म में आए थे नजर

Allu Arjun career
नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा के एक बड़े स्टार हैं जिनके फैंस देश से लेकर दुनिया भर में फैले हुए हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं सबसे मशहूर फिल्मों में से एक से क्या है अल्लू अर्जुन दिलचस्प कनेक्शन? 1986 की कमल हासन की क्लासिक फिल्म 'स्वाति मुथ्यम' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नज़र आए थे। 
 
इस फिल्म अल्लू अर्जुन की एक छोटी लेकिन यादगार भूमिका थी, जिसमें उन्होंने पहली बार कमल हासन के पोते की भूमिका निभाई थी। यह इकलौता मौका है जब अल्लू अर्जुन ने दिग्गज एक्टर कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर किया है। 
 
इस मशहूर फिल्म में अल्लू अर्जुन का छोटा सा रोल उनके फैंस के लिए एक इंटरेस्टिंग फैक्ट है। यह एक यंग एक्टर से इंडियन सिनेमा में एक बड़े पैन इंडियन स्टार बनने तक के उनके सफ़र की शुरुआत को दर्शाता है।
 
इसके अलावा, अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' से पूरे देश में धूम मचा रहे हैं। इसकी घोषणा के बाद से ही प्रशंसक उत्साहित हैं और फिल्म के दो गाने पुष्पा पुष्पा और द कपल सॉन्ग की रिलीज के साथ यह उत्साह और भी बढ़ गया है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
तापसी पन्नू ने अपने दम पर इंडस्ट्री में हासिल की पहचान, आउटसाइडर से बनीं बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस