शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. divyanka tripathi shared the video of her punjabi song
Written By
Last Modified: बुधवार, 19 जनवरी 2022 (16:32 IST)

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया पंजाबी गाने का वीडियो, फैंस को दिया यह टास्क

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया पंजाबी गाने का वीडियो, फैंस को दिया यह टास्क - divyanka tripathi shared the video of her punjabi song
छोटे पर्दे की जानीमानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पंजाबी गाना 'बाबुल दा वेहडा' का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और अपने प्रशंसकों को एक बेहद इंटरेस्टिंग टास्क दिया है।

 
साल 2022 की शुरुआत के साथ दिव्यांका ने पंजाबी म्यूजिक वर्ल्ड में अपना कदम रखा है। 'बाबुल दा वेहडा' गाने में दिव्यांका ने एक दुल्हन की भूमिका निभाई है, जो भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर रही है, क्योंकि वह अपने पिता के घर को छोड़कर एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही है।
 
दिव्यांका इन दिनों अपने इस गाने का जबरदस्त प्रमोशन कर रही हैं। अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी दिव्यांका ने फैंस को एक बेहद इंटरेस्टिंग टास्क दिया है।
 
इस वीडियो की शुरुआत में दिव्यांका ब्लैक टॉप पहने हाथ में रेड कलर का बेहद एलिगेंट सूट लिए हुए मुस्कुराती नज़र आ रही हैं, और बस पलक झपकते ही दिव्यांका उसी सुर्ख लाल सूट में बिल्कुल किसी पंजाबी दुल्हन की तरह सजी हुई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'बाबुल दा वेहडा' गाना सुनाई दे रहा है।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने फैंस से भी इसी गाने पर अपना ट्रांसफार्मेशन रील शेयर करने के लिए कहा है। कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा, मैं बेसब्री से इस गाने पर आपके इंस्टा रील्स का इंतजार कर रही हूं। फेस स्वाईप कर अपना वीडियो बनाकर मेरे साथ शेयर करें। बेस्ट रील्स को मैं अपने स्ट्रोरीज़ में पोस्ट करूंगी।
 
दिव्यांका त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। दिव्यांका आखिरी बार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखी थीं। 
 
ये भी पढ़ें
जॉन अब्राहम ने बढ़ाया अपना भाव, 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए चार्ज की इतने करोड़ रुपए फीस