सम्बंधित जानकारी
- 'दोबारा' में दो अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगी तापसी पन्नू
- फिल्म 'डार्लिंग्स' में अपने किरदार को लेकर विजय वर्मा ने कही यह बात
- सोशल मीडिया पर रेप की धमकी पर उर्फी जावेद बोलीं- भारत में कोई साइबर कानून नहीं...
- 'फाइटर' मोड में रितिक रोशन, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर ट्रेनर से पूछा मस्ती भरा सवाल
- 'मिस यूनिवर्स' बनते ही हरनाज संधू के बढ़े भाव! उपासना सिंह पहुंचीं कोर्ट, जानिए क्या है मामला
समंदर किनारे परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं दिशा पाटनी, वीडियो वायरल | disha patani shares her bikini video from beach
दिशा पाटनी को समंदर किनारे घूमना काफी पसंद हैं। वह अक्सर बीच से अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दिशा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की सफलता को एंजॉय कर रही हैं।
इसी बीच दिशा ने समंदर किनारे से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह समंदर की लहरों के साथ अठखेलियां करती दिख रही हैं। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म का गाना सुनाई दे रहा है।
वीडियो में दिशा व्हाइट कलर की बिकिनी और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक विलेन रिटर्न्स।'
दिशा पाटनी इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। भले ही दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया लेकिन इनके ब्रेकअप की खबर से फैंस काफी निराश है।
