1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani hot photo goes viral on internet

दिशा पाटनी की सेल्फी ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, हॉट तस्वीर वायरल

Disha Patani
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं। एक बार फिर से दिशा पाटनी अपनी तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर छा गईं है।

 
इस तस्‍वीर में दिशा पाटनी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं इतनी कातिलाना हैं कि फैंस के दिल घायल हो रहे हैं। दिशा की इस तस्वीर पर कुछ ही घंटों में 17 लाख से ज्‍यादा लाइक्स आ चुके हैं। 
 
तस्वीर में दिशा पाटनी मिरर के सामने शॉर्ट्स पहनकर सेल्‍फी लेती नजर आ रही हैं। दिशा एक दम कूल नजर आ रही हैं और उनकी फिटनेस साफ नजर आ रही हैं। फैंस उनके अंदाज, उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 




यह पहला मौका नहीं है जब दिशा पाटनी ने हॉट और बोल्‍ड अंदाज से इंटरनेट पर आग लगाई हो। दिशा अक्‍सर बिकिनी तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं और फैंस के बीच छाई रहती हैं। 
 
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका अदा की थी। दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी।
 
अगला लेख
क्या मजदूरी करके पैसा कमा रहीं दीपिका पादुकोण-जैकलीन फर्नांडिस? मनरेगा जॉब कार्ड में एक्ट्रेसेस की तस्वीरें