1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. disha patani become most desirable woman

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को पछाड़ दिशा पाटनी ने अपने नाम किया मोस्ट डिजायरेबल वुमन का खिताब

Disha Patani
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। एक ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक, दिशा 2019 की मोस्ट डिजायरेबल वुमन बन गई हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्ध‍ि पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

 
इस सर्वे के मुताबिक, दिशा ने मोस्ट डिजायरेबल वूमन ऑफ 2019 में पहली स्थान पाया है। सर्वे में भारतीय फीमेल सेलिब्रिटीज की टॉप 50 की रैंकिंग दी गई है, जिसमें सब अलग-अलग फील्ड से है। इस सर्वे में सेलेब्स के लुक, कॉन्फ‍िडेंस, टैलेंट और स्टाइल के पैमाने के आधार पर उन्हें जगह मिली है। 
 
दिशा पाटनी ने इस सर्वे की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। साथ ही फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा- ढेर सारा प्यार, मेरे प्यारे फैंस को बिना शर्त के इतना प्यार देने के लिए।
 
बता दें दिशा अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर काफी अवेयर रहती हैं। वो अक्सर वर्कआउट सेशंस के वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने 80 किलो वजन उठाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। 
 
उत्तरप्रदेश के बरेली में जन्मीं दिशा पढ़ने में तेज थीं। वे साइंटिस्ट बनने का सपना देखती थीं। लेकिन 2011 में लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। 2013 में उन्होंने फेमिना मिस इंदौर कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया। इसमें वे फर्स्ट रनर अप रहीं। इसके बाद उन्हें विज्ञापनों में काम मिलने लगा और वो धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में आ गईं। 
 
अगला लेख
मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम को कहा अलविदा, बोल्ड तस्वीरों की वजह से हो रही थीं ट्रोल